spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बोरुजवाड़ा फ्लाईओवर के पास कार पलटी

– एक गंभीरक्षमता से अधिक यात्री,मजदूरी के लिए कंपनी जाते समय हादसा 

नागपुर/सावनेर :-  नागपुर-भोपाल मार्ग पर बोरुजवाड़ा फ्लाईओवर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड ने तत्काल एसडीपीओ सागर खर्डे को सूचना दी। सूचना मिलते ही महामार्ग पुलिस और सावनेर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता बंसोड की मदद से घायलों को तत्काल सावनेर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कवठा, पाटणसावंगी, जिला नागपुर निवासी ब्रिजेश ठाकुर (30) की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एमएच 48/ एसी 4641 क्रमांक की कार तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए श्रीनाथ कंपनी में काम पर जा रहे थे। हादसे के बाद यह जानकारी भी सामने आई है कि कार में वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही इस पहलू की भी जांच कर रही है। सावनेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.