spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दिवाली गिफ्ट को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर के दुर्गापुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दिवाली गिफ्ट को लेकर मालिक और कामगार के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सुजीत गणवीर सहित चार से पाँच लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर क्षेत्र में सुजीत गणवीर नामक युवक का पान ठेला है। उसके यहाँ नितेश ठाकरे नामक युवक पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा था। दिवाली के त्योहार पर नितेश को अपने मालिक से नए कपड़े या कोई तोहफ़ा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, उस दिन सुजीत गणवीर शहर से बाहर गया हुआ था, इसलिए किसी भी कर्मचारी को दिवाली गिफ्ट नहीं दिया गया। इस बात से नाराज़ होकर नितेश ठाकरे ने काम पर जाना बंद कर दिया। इसी बात को लेकर सुजीत गणवीर और नितेश के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से तीखा वाद-विवाद चल रहा था।धीरे-धीरे यह विवाद हत्या तक पहुँच गया। सुजीत गणवीर ने ऑनलाइन चाकू मंगवाकर नितेश की हत्या की योजना बनाई थी।

बीती रात नितेश को “फिल्म देखने चलो” के बहाने कुछ दोस्तों के साथ बाहर बुलाया। नितेश के साथ उसका मामा का बेटा भी गया था।रात को सभी ने शराब पीने के बाद लॉ कॉलेज के पीछे इलाके के पास सुनसान क्षेत्र में नितेश को ले गए। वहाँ आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने नितेश की मोटरसाइकिल को पद्मापुर क्षेत्र के नीले पानी नाले के पास ले जाकर जला दिया।सुबह जब लॉ कॉलेज परिसर के पास एक युवक का शव मिला, तो पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मृतक का जिजा जब मौके पर पहुँचे तो उन्होंने शव की पहचान नितेश ठाकरे के रूप में की। पोलीस भी घटनास्थळ पर ही मौजूद थी।

पुलिस त्वरित हरकत मे आई कार्रवाई की। प्राथमिक पूछताछ में नितेश के मामा के बेटे ने कबूल किया कि वह हत्या की रात नितेश के साथ था। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा किया। इस आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम और रामनगर पुलिस ने राधाकृष्ण टॉकीज इलाके से चार से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.