Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

फर्जी विज्ञापन पोस्ट करके युवाओं को ठगने वाले पर शिकायत दर्ज

– भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

नागपुर :- मनपा प्रशासन ने नागपुर मनपा के प्रत्येक जोन में ‘प्रिंटर ऑपरेटर और डॉक्यूमेंट स्कैनर’ की भर्ती के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन पोस्ट करके युवाओं को ठगने वाले कुछ संबंधितोंं के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

मनपा प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे भर्ती के लिए केवल मनपा की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी सोशल मीडिया पर पदों की भर्ती संबंधी विज्ञापनों पर भरोसा न करें.सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन प्रकाशित हो रहा है जिसमें कहा गया है कि मनपा में संविदा आधार पर 1००लोगों की भर्ती की जाएगी. इसमें एक फर्जी विज्ञापन दिया गया है जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक जोन में प्रिंटर ऑपरेटर और डॉक्यूमेंट स्कैनर के पद पर 1०-1० लोगों की भर्ती की जाएगी. इसके साथ दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं. मनपा में भर्ती के लिए किसी से भी मोबाइल पर संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है.

मनपा की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और यदि आप किसी भी पद के लिए भर्ती कराना चाहते हैं, तो विज्ञापन मनपा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए, किसी अन्य सोशल मीडिया पर दिए गए विज्ञापनों पर भरोसा न करें. वे विज्ञापन फर्जी हैं.इस अनियमितता के सामने आने के बाद, मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम ने तत्काल संज्ञान लिया और उक्त पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में मांग की गई है कि यह विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी है और संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com