spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सड़क पर आवारा मवेशियों से बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा ; थाना प्रभारी ऋतुजा जाधव ने संभाली कमान

सावनेर :- शहर में सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण एक बड़ा हादसा होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। यातायात बाधित होने और दुर्घटना की संभावना को देखते हुए सावनेर पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी ऋतुजा जाधव स्वयं मौके पर पहुंचीं और तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर परिषद की टीम को बुलाया।

सूचना मिलते ही नगर परिषद सावनेर के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर अपने कब्जे में लिया। इससे यातायात सुचारु हुआ और संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया।

इसके बाद थाना प्रभारी ऋतुजा जाधव ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्याधिकारी एवं नगराध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान शहर में बढ़ती आवारा मवेशियों की समस्या, उनके स्थायी समाधान, पार्किंग व्यवस्था तथा बढ़ते अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ नियमित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशी केवल यातायात में बाधा नहीं बनते, बल्कि कई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। ऐसे में इस समस्या का स्थायी समाधान समय की मांग है।

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार पहल कर रहा है, लेकिन नगर परिषद की ओर से अपेक्षित स्तर पर नियमित और प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि आवारा मवेशियों, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी समस्याओं पर स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद को अधिक सक्रिय और निरंतर अभियान चलाने की आवश्यकता है। इससे नागरिकों की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी ऋतुजा जाधव की सराहना की है।

Popular Articles