नागपुर :- डिस्ट्रक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) ने वर्ष 2026 के लिए अपने आगामी चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार इस संस्था के लिए मतदान 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. चुनाव के परिणामों की घोषणा और मतों की गिनती अगले दिन यानी 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. नामांकन की जांच और वापसी जमा किए गए फॉर्मों की जांच 8 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 9 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे जिसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. यह चुनाव कार्यक्रम वर्तमान अध्यक्ष अधि. रोशन आर. बागड़े और महासचिव अधि. मनीष रणदीवे के कार्यकाल के दौरान जारी किया गया है. नागपुर के ‘न्याय मंदिर’ परिसर स्थित बार एसोसिएशन में इस चुनावी सरगर्मी के शुरू होते ही वकीलों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
चुनावी प्रक्रिया का मुख्य शेड्यूल
निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनावी प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं. बकाया भुगतान मतदाता सूची में शामिल होने के लिए बकाया राशि चुकाने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है. मतदाता सूची अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 30 मार्च 2026 को जारी की जाएगी. नामांकन प्रक्रिया: उम्मीदवारों के लिए नामांकन फॉर्मों का वितरण 1 अप्रैल से शुरू होगा. नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)निर्धारित की गई है.