spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत

– चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

नागपुर :- बेलतरोडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में 54 वर्षीय कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज गजानन भोले (54), निवासी करसनारी, तहसील भुसावल, जिला जलगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पंकज भोले रूपिन प्राइवेट लिमिटेड, खापरी मिहान में कर्मचारी थे। 26 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलतरोडी थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर कटिंग पॉइंट के पास तेज गति से आ रहे टाटा विंगर (एमएच-40-सीटी-4357) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंकज भोले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में कंपनी के सुरक्षा गार्ड दिनेश अर्जुन वानखेड़े (43), निवासी गुमगांव, हिंगणा, नागपुर की शिकायत पर बेलतरोडी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.