Sunday, April 12, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

आसमान फाउंडेशन द्वारा महात्मा फुले जयंती के अवसर पर अंध विद्यालय, मूकबधिर विद्यालय व लड़कियों के बालगृहों में अग्निशमन यंत्रों का वितरण

नागपूर :- आसमान फाउंडेशन नागपुर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर वर्धा स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज अंध विद्यालय, शारदा मूकबधिर विद्यालय, उष:काल लड़कियों के बालगृह, श्रीछाया लड़कों के बालगृहों में उनकी सुरक्षा हेतु अग्निशमन यंत्रों का वितरण किया गया । इस अवसर पर शारदा कला व सांस्कृतिक मंडल वर्धा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया । समारोह में दिव्यांग बच्चों ने अपने मधुर स्वरों में स्वागत गीत प्रस्तुत किया । आसमान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रवि गिरहे ने सामाजिक सुरक्षा हेतु दिव्यांगों के लिए कार्यरत हर निवासी संस्थाओं में अग्निशमन उपकरणों की आवश्यकता महसूस की तथा बताया कि आसमान फाऊंडेशन इस कार्य में हमेशा तत्पर हैं । शरदा कला व सांस्कृतिक मंडल की अध्यक्षा डॉ उषा फाले, शाखाप्रमुख आशिष खोडे, प्रकाश नरवरे, अर्चना बालमवार, सुवर्णा बारोकर, पंकज रंगारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का सफल सूत्रसंचालन लोखंडे ने किया । इस अवसर पर आसमान फाउंडेशन के वर्धा शाखाप्रमुख श्याम चंद्रा, दिनेश टेकाडे, नंदकिशोर राजुरकर, नरेश जागोजी, आसमान महिला क्रेडिट सोसायटी अध्यक्षा मेघा गिरहे तथा विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण उपस्थित थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com