Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अब तक नहीं शुरू हुआ केरोसीन वितरण

– आदेश को 1 महीना, 65 हजार लीटर आवंटन के बावजूद इंतजार

पारशिवनी :- राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में केरोसीन वितरण की घोषणा के बावजूद पारशिवनी तहसील के नागरिकों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है. आदेश जारी हुए लगभग एक माह बीतने के बाद भी वितरण शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

राज्य सरकार ने 25 मार्च 2026 को केरोसीन वितरण को लेकर आदेश जारी किया था. इस आदेश के तहत केंद्र सरकार से महाराष्ट्र को कुल 37 लाख 44 हजार लीटर केरोसीन आवंटित किया गया है, जिसे राशन कार्डधारकों के माध्यम से वितरित किया जाना है. सरकारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड पर 3 लीटर केरोसीन दिया जाएगा. जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें ग्रापं द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर भी केरोसीन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा, जहां गांव स्तर पर केरोसीन विक्रेता उपलब्ध नहीं हैं, वहां नागरिकों को नजदीकी गांव में जाकर केरोसीन प्राप्त करना होगा. दुरुपयोग रोकने के लिए पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी तय की गई है.

जानकारी के अनुसार,जिलाधिकारी कुमार आर्शिवाद के आदेश पर पारशिवनी तहसील के लिए कुल 65 हजार 20 लीटर केरोसीन आवंटित किया गया है. इस संबंध में 20 अप्रैल 2026 को आदेश पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं, फिर भी वितरण शुरू नहीं हो सका है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com