spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नदी में डूबने से छात्र की मौत

– सात दोस्त बचे, तैराकी का शौक बना जानलेवा

नागपुर :- नागपुर जिले के कामठी तहसील अंतर्गत आडका गांव के पास स्थित ढोऱ्यापोऱ्या नदी में नहाने गए आठ दोस्तों में से एक 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके सात साथी सुरक्षित बच गए। यह दर्दनाक घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई। मृतक की पहचान हिवरीनगर, वाठोडा निवासी प्रियांशु मनोज गुरवे (17) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु अपने सात दोस्तों के साथ नदी में तैरने गया था। तैराकी के दौरान उसे नदी की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लग पाया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने के लिए तत्काल प्रयास किए, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही आडका ग्राम पंचायत के सरपंच विजय खोडके, उपसरपंच, पुलिस पाटिल तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयासों के बाद प्रियांशु का शव नदी से बाहर निकाला गया। वडोदा पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles