– ‘मिड डे मिल’ की गणवत्ता बरकरार रखें
नागपुर :- गुरूवार को मनपा शिक्षा सभापति संतोषदेवी लढ्ढा द्वारा अन्नामृत एवं बचत गट मिड-डे मील योजना से संबंधित संस्थाओं के अध्यक्षों के साथ एक विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक के दौरान विद्यार्थियों को समय पर स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. सभी संबंधित संस्थाओं को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण मानकों एवं वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही सही नहीं की जाएगी. प्रत्येक छात्र तक समय पर भोजन पहुंचे और वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रहे, इस पर विशेष जोर दिया गया.
इस अवसर पर उपशिक्षा अधिकारी सीमा खोब्रागड़े उपस्थित थी. उन्होंने भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन किया. साथ ही मिड-डे मील योजना से संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे. शिक्षा सभापति संतोषदेवी लढ्ढा ने सभी संस्थाओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया किविद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी.
सभी की उपस्थिति में यह बैठक अत्यंत सकारात्मक एवं परिणामकारक रही, जिसमें मिड-डे मील योजना के सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए.