नागपुर :- नाबालिग छात्राओं सहित चार महिलाओं पर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया है. 16 वर्षीय छात्रा की विपुल पाटिल (27) तारसा मार्ग, कन्हान से पुरानी पहचान है. विपुल छात्रा को शादी का झांसा देकर उसे ओल्ड कामठी के रिसॉर्ट में ले गया. वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए. छात्रा ने मां को इस बारे में बताया. मां की शिकायत पर ओल्ड कामठी पुलिस ने रेप तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया. वहीं, पीड़ित 17 वर्षीय दसवीं की छात्रा के घर में 23 वर्षीय बालाघाट निवासी आरोपी किराये से रहता है. उसने छात्रा को झांसे में लिया और शादी करने का वादा करके बलात्कार करने लगा. इससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई. छात्रा की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस ने रेप तथा पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
इसी प्रकार, 35 वर्षीय महिला मजदूरी करती है. उसके पति की 4 वर्ष पूर्व मौत हो गई है. महिला की मजदूरी करने के दौरान चेतन भाले (26) दुर्गानगर, एमआईडीसी से 1 वर्ष पूर्व पहचान हुई है. चेतन ने उसे शादी करने का झांसा दिया. अपने घर ले जाकर हमबिस्तर हुआ. शादी करने के लिए बोलने पर जाने से मारने की धमकी दी. महिला की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है.
एक अन्य घटना में 27 वर्षीय महिला का पति से तलाक हो गया है. उसे दो संतान है. उसकी अक्तूबर 2023 को लोणारा, कोराडी निवासी तुषार प्रदीप पाचपोर से फार्म हाउस में दोस्ती हुई. महिला ने तुषार के कहने पर पति को तलाक दिया था. वह तुषार से शादी के लिए तकादा करने लगी. दोनों ‘लिव इन’ में रहने लगे. इसी दौरान तुषार ने महिला को कर्ज लेने के लिए बोला. उसने कर्ज के 6 लाख रुपए भी रख लिए. बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. महिला की शिकायत पर कोराडी पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है.