spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

झारखंड में मालगाड़ी बेपटरी

– मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित

रायपुर :- झारखंड में शनिवार को एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई. चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना मुंबई हावड़ा मुख्य रेलमार्ग की अप लाइन पर हुई, जिससे ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया. हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के बंडामुंडा मुख्य सेक्शन के के-केबिन के सामने किलोमीटर पोल संख्या 408/11 ई के पास यह मालगाड़ी शनिवार सुबह करीब 7:45 दुर्घटनाग्रस्त हुई. मालगाड़ी एन बॉक्स बंडामुंडा से राउरकेला की ओर जा रही थी. तभी अचानक के केबिन के सामने मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस साल बंडामुंडा रेलखंड में यह पहली दुर्घटना है, जिसे अधिकारी कथित तौर पर छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि घटना के 1 घंटे के बाद भी रेलवे द्वारा किसी तरह का कोई आपातकाल राहत बचाव कार्य के लिए हूटर नहीं बजाया गया.

ब्रेक-शू जाम होने से दो कोच के पहिये से निकली चिंगारी व उठे धुएं पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर डाउन लाइन में पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन 10 मिनट रोकनी पड़ी. घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई. इस बीच यात्री परेशान नजर आए. वहीं, नेताजी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक की लूप लाइन से पास कराया गया. ट्रेन संख्या 12816 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस इटावा से निकलने के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए रवाना हुई थी.

Popular Articles