spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गुमगांव गोलीकांड : 5 घायलों में से एक की अस्पताल में मौत

नागपुर/ हिंगना :- गुमगांव में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड में घायल हुए एक युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक विजय म्यानावर (37), निवासी न्यू कैलाश नगर, मानेवाडा रोड निवासी है। विजय को प्रवीण देवतले अपने साथ गुमगांव में अपने घर पेंटिंग के लिए लेकर गया था, जबकि विजय इलेक्ट्रिशियन था। विजय की मौत के बाद हिंगना पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। फायरिंग प्रकरण में 5 लोग जख्मी हुए थे। विजय को गोली लगी थी। बाकी डंडे और फावड़े से हमले में घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को गुमगांव में प्रवीण देवतले का उसके चाचा नाना जगन्नाथ देवतले (87) और उनके पुत्र गजानन के बीच विवाद होने पर नाना ने फायरिंग कर दी थी। इसमें विजय जख्मी हुआ था। पहले उसकी एक किडनी निकाली गई। फिर उसका एक हाथ गैंगरीन के कारण काटना पडा। जिदंगी के लिए मौत से जूझ रहे विजय की मंगलवार को जगनाड़े चौक के पास एक अस्पताल में मौत हो गई। अब नाना देवतले और उसके पुत्र गजानन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Popular Articles