नागपुर १३ : श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में 12 अगस्त को तीज निमित्त हरियाली झांकी प्रस्तुत की जाएगी। तीज होने से पूरे मंदिर परिसर को हरियाली से सजाया जाएगा। झूला भी हरियाली से सजाया जाएगा। तीज होने के कारण महिलाओं के लिए झूला झूलने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को सावन झूलोत्सव में रुनिचाधाम रामदेवरा की झांकी बहुत रोमांचक रही।
12 अगस्त को सुबह अभिषेक पूजन यजमान फूलवंतीदेवी अग्रवाल परिवार करेंगे। शाम को झूले की पूजा की जाएगी। फूल सेवा, प्रसाद सेवा यजमान तिलकराज चड्डा , पूनमचंद मालू, संजय सुरजन है। दर्शन लाभ 7 से 10 बजे तक होंगे।सभी से उपस्थिति की अपील संयोजक मुरारीलाल अग्रवाल, सहसंयोजक मुकेश खंडेलवाल,नारायण सारडा ने की है।




