नागपुर :- उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 3 संघर्ष नगर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन प्रभाग 3 के नगरसेवकों के हाथों संपन्न हुआ।जिसमें फहीम खान, आशिफ मांडवा, पवन कौवे के हाथों से राबिन कटी गई इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के उत्तर नागपुर के पूर्व अध्यक्ष नसीम अख्तर एवं पूर्व उपाध्यक्ष कलीम अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 3 से तीन सीटों पर जीत हासिल करने के बाद अब AIMIM उत्तर नागपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। नए कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना तथा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की गतिविधियों को गति देना है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नसीम अख्तर, पूर्व उपाध्यक्ष कलीम अंसारी, पूर्व कार्यअध्यक्ष इरशाद अहमद,पूर्व कोषाध्यक्ष मजीद खान, फैय्याज, जावेद, नसरुद्दीन, शमशुद्दीन, शेर खान, शहजाद अली, आरिफ कॉकर, इमरान, बबलू ,सहित पार्टी के पूर्व एवं नए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




