spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अकोट में मस्जिद के बाहर वारदात, 1 अरेस्ट

अकोला :- जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हिदायत पटेल का उपचार के दौरान बुधवार तड़के 5 बजे निधन हो गया. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शिकायत में कुछ राजनीतिक नेताओं के नाम सामने आने से जिले में खलबली मच गई है. दूसरी ओर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम उबेद पटेल बताया गया. उसे पनज गांव से स्थानीय नागरिकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

वहीं संदिग्ध आरोपियों के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद बुदुजमा, अकोट के पूर्व नगराध्यक्ष संजय बोडखे, कांग्रेस नेता व जिला परिषद के पूर्व सभापति राजीव बोचे, फाजिल आरिफ खान और फारुख आरिफ खान सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ अकोट ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अकोट तहसील के मोहाला गांव

में नमाज के बाद हिदायत पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर अवस्था में पहले अकोट और बाद में अकोला के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था. उनके पेट और गर्दन पर गंभीर वार किए गए थे. इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमले के पीछे राजनीतिक और पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की जाँच आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा. सभी संदिग्ध आरोपियों के मोबाइल एसडीआर-सीडीआर और वाट्सएप कॉल सहित डिजिटल जांच की जाएगी. पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.