– 31 मार्च तक नहीं आएंगे 1500
मुंबई :- मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना से अब तक लाखों महिलाओं को लाभ मिल चुका है लेकिन कई लाभार्थियों को ई-केवाईसी न होने के कारण भुगतान में देरी का सामना करना पड़ा है. अब राज्य सरकार ने ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी है. इसके बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के नये स्पष्टीकरण से लाभार्थियों में भ्रम और नाराजगी बढ़ गई है. लाडली बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि महिलाएं, आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार के खर्च में मदद मिल सके लेकिन ई-केवाईसी अनिवार्यता के कारण कई महिलाओं को अभी तक पैसा नहीं मिला है.
ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की कमी, तकनीकी दिक्कतें, आधार-बैंक लिंक न होना और ओटीपी में बाधा जैसी समस्याओं ने महिलाओं के लिए प्रक्रिया और भी मुश्किल बना दी है. ई-केवाईसी पूरी होने के बाद भी सभी आवेदन की दोबारा जांच की जाएगी. जांच पूरी और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही रुके हुए हफ्ते बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. तत्काल पैसे नहीं मिलेंगे. संभावना है कि 31 मार्च के बाद सभी पेंडिंग किस्त एक साथ जारी की जाएं.
इसलिए लाभार्थियों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है और कहा गया है कि 31 मार्च तक ई-केवाईसी पूरी कर लें.
महिला लाभार्थियों ने इस देरी पर नाराजगी जताई है और प्रक्रिया तेज करने की मांग की है, ताकि समय पर आर्थिक मदद उन्हें मिल सके.




