अमरावती :- रंगोत्सव के रंगों के बीच शहर में खून बहने की घटना ने दहशत फैला दी। दस्तूर नगर इलाके में सीताराम बाबा गैंग के सदस्यों ने युवक कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष स्वप्निल प्रभाकर साव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम उज्वल प्रकाश भोयर (18, गोपाल नगर) है। घायल का नाम स्वप्निल प्रभाकर साव (38, निवासी यशोदानगर) है। स्थानीय लोगों ने तत्काल साव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर राजापेठ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर एक को गिफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी।








