spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बीच-बचाव करने गये युवक पर चाकू से हल्ला

– हालत गंभीर, 6 आरोपियों का समावेश, तीन नाबालिग

नागपुर :- न्यू कामठी थाना क्षेत्र में डिलीवरी पार्सल को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान जेपी नगर, कामठी निवासी आशीष उर्फ निहाल रामुजी धडाडे (28) के रूप में हुई है। वह मैकेनिकल कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। जानकारी के अनुसार, आशीष का मित्र रविदास नगर (येरखेड़ा) निवासी प्रवीण पार्सल डिलीवरी का काम करता है। बुधवार,22 जुलाई की रात करीब 10 बजे रविदास नगर की एक महिला को पार्सल देर से पहुंचने पर विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर महिला के रिश्तेदार आयुष, अभिषेक, सुमित और उनके तीन नाबालिग साथी सरकारी आईटीआई कॉलेज, रविदास नगर के सामने पहुंचे और फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे आशीष पर आरोपियों ने धारदार चाकू से पेट, कमर और जांघ पर कई वार कर दिए। हमले के बाद सभी आरोपी मौके फरार हो गये।

घटना की सूचना न्यू कामठी पुलिस को मिली। सुचना मिलने पर पुलिस उपआयुक्त डॉ. संदीप पखाले, सहायक पुलिस उपायुक्त अंकुश खेडकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधले घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में जख्मी आशीष को कामठी उप जिला अस्पताल ले गये। उसकी हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उसे नागपुर मेयो हॉस्पिटल में रेफर करने की सलाह दी, लेकिन उसके परिजनों ने उसे नागपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आशीष धडाडे की शिकायत पर न्यू कामठी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आंधले के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक राहुल साबले द्वारा की जा रही है।

Popular Articles