spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फर्जी टिकट बनाकर लाखों की ठगी

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में ठगी का एक नया और चौंकान वाला तरीका सामने आया है। यहां फर्जी ट्रेन टिकट के जरिए कारोबारियों से लाखों की धोखाधड़ी की जा रही है। दरअसल, प्रदेश के फैक्ट्री मालिकों और कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों को अक्सर बाहरी राज्यों से मजदूर बुलाने की आवश्यकता पड़ती है। ठग इसी जरूरत का फायदा उठा रहे हैं। आरोपी खुद को भरोसेमंद एजेंट बताकर कंपनियों को मजदूरों की आपूर्ति का दावा करते हैं और यात्रा खर्च के नाम पर पैसे मांगते हैं। विश्वास जीतने के लिए वे रेलवे की फर्जी टिकटें भी भेजते हैं। इसके बाद, वे यह झूठ बोलकर और रकम वसूलते हैं कि मजदूरों को ट्रेन में प्रतिबंधित सामान ले जाने के कारण रोक लिया गया है और उन्हें छुड़ाने के लिए जुर्माना भरना होगा। झांसे में आकर कारोबारी बड़ी रकम ट्रांसफर कर देते हैं। बाद में पता चलता है कि न तो मजदूर आए और न ही ऐसी कोई कार्रवाई हुई। साइबर सेल इन मामलों की जांच कर रही है।

Popular Articles