spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग बाइक चोर

– 6 लाख का माल बरामद, नंदनवन पुलिस ने की कार्रवाई

नागपुर :- नंदनवन पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले की जांच करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर चोरी और घरफोड़ी के कुल 10 मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 9 दोपहिया गाड़ियां और घरफोड़ी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को नंदनवन कॉलोनी निवासी नितिन सूर्यवंशी की एक्टिवा चोरी हो गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद नंदनवन पुलिस के जांच दल ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए 14 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक, बालक ने नंदनवन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी दी। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई एक घरफोड़ी में भी उसकी संलिप्तता सामने आई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 9 चोरी की दोपहिया गाड़ियां और अन्य चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद माल की कीमत करीब 6 लाख रुपये है। वहीं, चार अन्य वाहनों के संबंध में रिकॉर्ड और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में नंदनवन पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Popular Articles