Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अब इस फिल्म से भी कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ को पहले ही कर चुकी हैं मना

 

मुंबई १२ : दीपिका पादुकोण के फैंस यह सुनकर काफी निराश होने वाले हैं। उन्होंने हॉलीवुड हिट द इंटर्न के मोस्ट अवेटेड हिंदी रीमेक से अपना नाम वापस ले लिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार अब नहीं निभाएंगी।

दीपिका का नाम काफी पहले से फिल्म में लीड एक्ट्रेस तौर पर सामने आ गया था। लेकिन अब वह इस फिल्म में लीड रोल नहीं करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस एक निर्माता के रूप में फिल्म का हिस्सा बनी रहेंगी। उम्मीद थी कि वह फिल्म में ऐनी हैथवे द्वारा निभाए किरदार को निभाएंगी, जो अपनी कंपनी में एक रिटायर्ड व्यक्ति (रॉबर्ट डी नीरो के किरदार) को इंटर्न के रूप में रखती हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर 2020 में अपने निधन से पहले डी नीरो की भूमिका के लिए चुने गए थे। बाद में, अमिताभ बच्चन को इस भूमिका के लिए कास्ट किया गया था।

इस बार दीपिका फिल्म में एक्टिंग से हटकर वह पूरी तरह से निर्माता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म की क्रिएटीव प्रोसेस को देखेंगी। एक नई एक्ट्रेस को इस लीड कैरेक्टर के लिए अप्रोच किया जा रहा है, जिसे पहले दीपिका पादुकोण करने वाली थीं।

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि द इंटर्न में, 70 साल के बेन व्हिटेकर (डी नीरो) एक तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फैशन स्टार्टअप में सीनियर इंटर्न के रूप में जुड़ते हैं। शुरुआत में कंपनी की फाउंडर जूल्स ऑस्टिन (ऐनी) को बेन पर भरोसा नहीं होता है कि वह काम कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे बेन का काम करने का तरीका और उनकी इंटेलिजेंस जल्दी ही पूरी टीम का विश्वास जीत लेती हैं। बेन प्रोफेशनल करियर के साथ साथ जूल्स का पर्सनल लाइफ में भी बहुत साथ और उन्हें अच्छी सलाह देते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की पिछली फिल्में फाइटर, सिंघम अगेन और कल्कि 2898 रिलीज हुई थीं। ये सभी 2024 में रिलीज हुई थीं। उनकी अगली फिल्मों में शाहरुख खान के साथ किंग और कल्कि 2898 ई. का सीक्वल शामिल है। इस बीच उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट को न कह दिया है। वहीं बीते दिनों वह 8 घंटे सेट पर काम करने की डिमांड को लेकर काफी चर्चा में रही हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.