नागपुर :- नाबालिग सहित दो छात्राओं से बलात्कार किया गया है. 16 वर्षीय छात्रा मानकापुर थाना परिसर में किराये से रहती है. उसकी शिकायत के अनुसार आरोपी 46 वर्षीय मकान मालिक ने उससे मां का मोबाइल नंबर मांगा. इसके बाद उससे व्हाट्सएप्प पर बात करने को कहा. बात नहीं करने पर माता-पिता को मारने की धमकी दी. मकान मालिक उसे रिश्तेदारों के पास भी ले जाने लगा. 17 फरवरी को वह ट्यूशन क्लास से घर आई. तभी पिछले दरवाजे से मकान मालिक घर में आया. उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए. छात्रा ने कोराडी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. इसी तरह 18 वर्षीय छात्रा की सुमित सुगत फुलझेले (19) न्यू इंदोरा से मित्रता थी. बाद में दोनों के प्रेम संबंध हो गए. 5 नवंबर 2025 को सुमित उसके घर आया. छात्रा के अकेले होने से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा. ऐसा नहीं करने पर खुद को हानि पहुंचाने की धमकी देने लगा. इसके बाद से वह छात्रा से बलात्कार कर रहा था. जरीपटका पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है.
नाबालिग सहित दो छात्राओं से बलात्कार


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



