“गीत झंकार बैंड” के इस शानदार उपलब्धि पर झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष आभा शुक्ला ने सभी बच्चों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। हमारे समाज में रह रहे ‘विशेष रूप से सक्षम’ लोग हमारा अभिन्न अंग हैं, उनकी कलाओं को स्टेज पर मूर्त रूप देने के उद्देश्य से ही इस बैंड की शुरूआत की गई है। आज इस बच्चों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
एसवीके शिक्षण संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष गायत्री वात्सल्य ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह एक निमंत्रण से कहीं बढ़कर है – यह हमारे एसवीकेइट्स की प्रतिभा और गरिमा की राष्ट्रीय स्वीकृति है। हम कोल इंडिया लिमिटेड और विमला प्रसाद के आभारी हैं कि उन्होंने ‘विशेष रूप से सक्षम’ बच्चों को इतना भव्य मंच उपलब्ध करवाया।
एसवीके की कलाकार श्रेया खरे ने हार्दिक उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे बहुत खुशी है कि हम कोलकाता गए और कोल इंडिया लिमिटेड के माननीय अध्यक्ष और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सामने प्रस्तुति दी। मुझे भारत के लिए गाना बहुत पसंद आया। यह मेरा सपना सच होने जैसा है!”
समाज में रह रहे ‘विशेष रूप से सक्षम’ (स्पेशली एबल्ड) बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में झंकार महिला मंडल ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस “गीत झंकार बैंड” की शुरुआत की थी। इस म्यूजिकल बैंड में एस. वी. के. शिक्षण संस्था के स्पेशली एबल्ड (Intellectually challenged) बच्चों को समावेशित किया गया है। आज यह बैंड अपनी अलग पहचान बनाते हुए पूरे भारत में सक्रिय रूप से प्रदर्शन कर रहा है और संगीत, नृत्य, फैशन और कला के माध्यम से सशक्तिकरण का संदेश फैला रहा है। कोल इंडिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी भागीदारी एक अधिक समावेशी और जागरूक समाज के निर्माण में एक और गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।
उल्लेखनीय है कि, वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का झंकार महिला मंडल, समाज के कमज़ोर वर्ग को आगे बढ़ाने तथा मुख्य धारा के साथ जोड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत है। दिनांक 05 जून 2024 को झंकार महिला मंडल द्वारा एसवीके शिक्षा संस्था के स्पेशली एबल्ड (Intellectually challenged) बच्चों के लिए संगीत वादय प्रदान किए गए थे। उन बच्चों को संगीत सिखाने के लिए एक वर्ष के लिए संगीत शिक्षक भी नियुक्ति किया गया था। आज यह बच्चें अपना खुद का “गीत झंकार बैंड” नाम से बैंड चला रहें है। यह ‘विशेष रूप से सक्षम’ बच्चों का देश में पहला म्यूजिक बैंड है।



