spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल

कोलकाता :- रविवार को पार्त सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गई। सुरक्षा बलों के वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया।

कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर आशेष बिस्वास ने कहा- कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है।

दरअसल, कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

महासचिव डी राजा ने कहा कि बंगाल में बहुत कुछ हो रहा है। हमने चुनाव बाद हिंसा देखी। अब बुलडोजर का इस्तेमाल देखा। चुनाव खत्म हो चुके हैं। लोगों ने जो जनादेश दिया है, उसी के मुताबिक सरकार को काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जो भी किया जाए, वह संविधान के अनुरूप हो और संवैधानिक मर्यादा बनी रहे।

हावड़ा में बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि बुलडोजर सिर्फ घरों पर नहीं, नीतियों पर भी चलता है। यह गलत प्रथाओं के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है और कानून के तहत ही होगा।

बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद 15 मई की रात भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.