spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दो मासूमों के साथ शिक्षक की आत्महत्या

– गोदावरी में कार डुबोई, मानसिक उत्पीड़न का आरोप

नांदेड :- महाराष्ट्र के नांदेड जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हिमायतनगर तहसील के पोटा बुजुर्ग स्थित जिला परिषद स्कूल के शिक्षक सुनील नारायण मोरे ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कथित रूप से गोदावरी नदी में कार उतारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुनील मोरे अपनी बेटी सारा और बेटे सुमित को कार में लेकर घर से निकले। उन्होंने परिजनों से कहा था कि वे बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहे हैं। इसके बाद वे मुदखेड तहसील के आमदुरा क्षेत्र स्थित गोदावरी नदी के पुल पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार को सीधे नदी में उतार दिया। तेज बहाव के कारण कार गहरे पानी में डूब गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

व्हाट्सएप स्टेटस से उठे कई सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले सुनील मोरे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश साझा किया था। इसमें उन्होंने हिमायतनगर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) पर लगातार मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। संदेश में उन्होंने लिखा था कि वे लंबे समय से मानसिक दबाव में थे और अब इसे सहन नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस ने व्हाट्सएप स्टेटस को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट, सबूतों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles