Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

देश में शिवाजी जयंती पर हंगामा

– जबलपुर, हैदराबाद और बागलकोट…

– देश के तीन शहरों में सांप्रदायिक तनाव

नई दिल्ली :- देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हिंसक टकराव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में पूजा और मस्जिद में नमाज के दौरान दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया। वहीं, कर्नाटक में बागलकोट जिले में शिवाजी जयंती के दौरान निकाले जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसके अलावा हैदराबाद अंबरपेट में भी धार्मिक आयोजन के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई है।

हैदराबाद में क्या हुआ?

हैदराबाद के अंबरपेट में जामा मस्जिद के सामने से शिवाजी जयंती का जुलूस गुजर रहा था। उसी समय मस्जिद में रमजान की नमाज चल रही थी। जुलूस के दौरान तेज संगीत और नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। इस दौरान कथित तौर पर एक वीडियो बना रहे यूट्यूबर पर भीड़ ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। अंबरपेट पुलिस ने कहा, “एक यूट्यूबर अंबरपेट में जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहा था। उस पर लोगों ने हमला कर दिया। इत्तेफाक से, छत्रपति शिवाजी महाराज का जुलूस वहां से गुजर रहा था, और दोनों ग्रुप नारे लगा रहे थे। हमारे पुलिस अधिकारी मौके पर थे और उन्होंने स्थिति को कंट्रोल किया।”

पुलिस ने आगे कहा, “स्थिति अभी कंट्रोल में है, और हमें किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है।”

कर्नाटक के बागलकोट में मस्जिद के पास तनाव

कर्नाटक के बागलकोट में जयंती की जुलूस मस्जिद के पास से निकल रही थी, इसी दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी हुई। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मस्जिद से एक पत्थर उड़कर आया। पुलिस ने दोनों तरफ से इकट्ठा हुए सभी लोगों को हटा दिया है और हालात कंट्रोल में है। बागलकोट के SP सिद्धार्थ गोयल ने कहा, “छत्रपति शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई। हमारी तरफ भी पत्थर फेंके गए। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। हम दोषियों को गिरफ्तार करेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे।”

जबलुपर में क्या हुआ?

जबलपुर के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात को आजाद चौक पर दुर्गा मंदिर में पूजा चल रही थी। इस दौरान मस्जिद में नमाज चल रही थी। पूजा और नमाज के दौरान दोनों समुदायों के लोगों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। यह देखकर हिंदू युवक भड़क गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में मुस्लिम समाज के कई युवक आए और मंदिर परिसर में घुसने लगे। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए अश्रु गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। उसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com