spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विस्फोटक सामग्री अस्पताल में रखनेवाला गिरफ्तार

नागपुर :- आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नागपुर रेलवे स्टेशन से विस्फोटक सामग्री रखने के संदिग्ध आरोपी को ट्रेन से भागते समय पकड़ लिया. आरोपी का नाम शिवाजी राम राठोड़ है, जो माजरी का रहने वाला है. दस्ते ने उसे ट्रेन संख्या 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस के नागपुर स्टेशन पर रुकने से पहले ही पकड़ लिया. इस ऑपरेशन में रेलवे पुलिस ने सहयोग किया. आरोपी शिवाजी राठोड़ पर हाल ही में पुणे के उषा किरण अस्पताल के शौचालय में कम तीव्रता वाले विस्फोटक सामग्री रखने का आरोप है. इस घटना के बाद अस्पताल में भारी हंगामा हुआ था. एटीएस और स्थानीय पुलिस इस घटना के आरोपी की तलाश कर रही थी. इस बीच, आरोपी राठौड़ गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य और राज्य के बाहर पुलिस से भाग रहा था.

गुरुवार रात को एटीएस को गुप्त सूचना मिली कि वह आजाद हिंद एक्सप्रेस से भाग रहा है. एटीएस ने राठौड़ की तस्वीर के साथ रेलवे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मोबाइल फोन पर संदेश भेजा. व्हाट्सएप पर संदेश मिलने के बाद सभी ने राठौड़ की तस्वीर देखी. आजाद हिंद एक्सप्रेस को शुक्रवार को सुबह 11.23 बजे नागपुर पहुंचना था. इससे पहले, एटीएस पुलिस इंस्पेक्टर अतुलकर, प्रदीप लांडे और उनकी टीम रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए, रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर गौरव गावंडे ने पहले ही रेलवे स्टेशन पर एक डीबी टीम तैनात कर दी थी. ट्रेन निर्धारित समय पर नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चल रही थी, तब टीम का ध्यान राठौड़ की ओर गया. वह इंजन के पीछे स्थित दूसरे नंबर के जनरल कोच के दरवाजे पर खड़ा था. संभवत: वह नागपुर में ट्रेन रुकते ही यात्रियों की भीड़ में भागने की तैयारी कर रहा था. हालांकि, ट्रेन रुकने से पहले ही टीम के दो सदस्य जनरल कोच में चढ़ गए. राठौड़ की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रेन रुकते ही एटीएस टीम उसे पुलिस वाहन में एटीएस कार्यालय ले आई. उससे देर रात तक गहन पूछताछ की गई. एसटीएस अधिकारियों ने इस मामले में पूरी गोपनीयता बरती. उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी लीक न हो.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.