spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

क्रिकेट का सितारा, संस्कारों का भी धनी

– नागपुर एयरपोर्ट पर बुआ के पैर छूते दिखे वैभव सूर्यवंशी

नागपुर :- भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर वैभव ने अपनी बुआ को देखते ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 15 वर्षीय क्रिकेटर के इस सहज और संस्कारी अंदाज ने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

वीडियो में वैभव के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर लोगों और मीडिया की मौजूदगी दिखाई दे रही है। इसी दौरान उनकी नजर अपनी बुआ पर पड़ती है और वह तुरंत उनके पास जाकर पैर छूते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत भी होती है। बुआ उनसे पूछती हैं कि वह यहां कितने दिन रुकेंगे। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाने और कई उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद वैभव का यह सादगीपूर्ण व्यवहार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वैभव तलेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स की क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास के लिए अक्सर आते रहते हैं।

उपलब्धियों के बावजूद जमीन से जुड़े

वैभव सूर्यवंशी ने कम उर्म में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आईपीएल में बड़ा करार हासिल करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाने के बावजूद उनके व्यवहार में सादगी नजर आती है। वायरल वीडियो के बाद क्रिकेट प्रशंसक उनके संस्कारों और परिवार के प्रति सम्मान की सराहना कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब वैभव अपने व्यवहार से चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों के प्रति सम्मान जताते नजर आए हैं। मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के बाहर विनम्र व्यवहार उनकी पहचान बनता जा रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.