spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

1,000 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक

– 21 मजदूरों की दर्दनाक मौत

ईटानगर :- अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में एक ट्रक 1,000 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 21 मजदूरों की मौत हो गई. बचाव दल को 18 शव मिल चुके हैं. यह हादसा 8 दिसंबर का है. जानकारी गुरुवार को सामने आई.10 से ज्यादा घंटे लगे बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंचने में 2 दिन तक चला पैदल, दरअसल, हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचा था, जो 2 दिन तक पैदल चलकर किसी तरह आर्मी कैंप पहुंचा. इसके बाद गुरुवार सुबह आर्मी के बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं. टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में 10 से ज्यादा घंटे लगे.

हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किमी आगे पहाड़ी और घने जंगल वाला इलाका है. यहां बहुत ही कम आवाजाही होती है. आर्मी की रेस्क्यू टीमें रस्सी से खाई में उतरीं और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक तक पहुंचीं. ट्रक खाई में घनी झाड़ियों में फंसा था. यह दूर से नजर नहीं आ रहा था.

Popular Articles