spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महिला बस कंडक्टर से टिकट मशीन छीनकर भागा युवक

नागपुर :- शहर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में चलती बस में ड्यूटी कर रही महिला कंडक्टर से टिकट निकालने की मशीन छीनकर एक युवक फरार हो गया। मशीन की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। घटना 21 अक्टूबर को दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच आदिवासी नर्मदा कॉलोनी बस स्टैंड, काटोल रोड पर हुई।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, स्नेहा गणेश खिरडकर (27) ‘आपली बस’ में बतौर कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं। घटना के समय बस क्रमांक एमएच-40/ डीसी-0464 ब्राह्मणी फाटा से सीताबर्डी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करीब 21 से 25 वर्ष का एक युवक नया काटोल नाका जाने के लिए बस में सवार हुआ। उसने टिकट के लिए 20 रुपये दिए, जिस पर कंडक्टर ने 16 रुपये का टिकट दिया और चार रुपये खुले न होने के कारण बाद में लौटाने की बात कही। नर्मदा कॉलोनी बस स्टैंड पर यात्रियों को उतारने के लिए जैसे ही कंडक्टर ने बस का दरवाजा खोला, युवक उनके हाथ से टिकट निकालने की मशीन छीनकर नीचे उतरा और वहां से भाग निकला। इसके बाद कंडक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गिट्टीखदान पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Popular Articles