spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

MP में आज इस सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा

– 19 जिलों में स्कूल बंद; यूपी के आगार-मुजफ्फरनगर में 9 गाड़ियां टकराईं, 5 की मौत

मुजफ्फरनगर :- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया है। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा रहा। MP की राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। राज्य के 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भोपाल और धार में बच्चों को सर्दी से राहत देने के लिए स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से कर दी गई है। यूपी में कोहरे के चलते सोमवार को मुजफ्फरनगर और आगरा में 2 सड़क हादसों में 9 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। लखनऊ, भदोही समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं। 10 से 15 किमी/घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं।

राजस्थान में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन और सर्द रात रही। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य दर्ज हुआ। सात शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक हफ्ते और कड़ाके की सर्दी रहेगी।

Popular Articles