spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कोराडी बिजली केंद्र सीएचपी में वृक्षारोपण

नागपुर २० :  महानिर्मिती कोराडी ताप विद्युत केंद्र में ऊर्जा भवन में मुख्य अभियंता विलास मोटघरे के हाथों तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर बिजली केंद्र के सीएचपी विभाग में कार्यकारी निदेशक पंकज सपाटे, मुख्य अभियंता विलास मोटघरे, उपमुख्य अभियंता भास्कर इंगले, शैलेंद्र कासुलकर और वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सीएचपी विभाग के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र बाद्दीकर, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता अमित लक्केवार, अजय चिमलवार और उप कार्यकारी अभियंता तथा सभी सहायक और कनिष्ठ अभियंता और सभी कर्मचारियों ने परिसर में वृक्ष लगाए। बड़े पैमाने पर वृक्ष संवर्धन का संकल्प किया गया और सामूहिक रूप से वृक्षारोपण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Popular Articles