Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ट्रक का ब्रेक फेल , बोलेरो में 11 जिंदा जले

– मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा

रीवा :- मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोग जिंदा जल गए. यह हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रही थी, तभी पीछे से आ रही एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रही गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई. आग लगने के कारण बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर गया है.

गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की टक्कर के बाद आगे चल रही बोलेरो सामने ट्रेलर में घुसने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उसका डीजल टैंक फट गया और इंजन की आग पूरी गाड़ी में फैल गई. दरवाजे नहीं खुलने के कारण लोग तमाम प्रयासों के बाद भी बाहर नहीं निकल सके. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग भी भीषण आग के कारण कोई मदद नहीं कर सके.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com