Home Latest News 10 हजार की रिश्वत लेते वनविभाग का क्षेत्र सहायक धराया

10 हजार की रिश्वत लेते वनविभाग का क्षेत्र सहायक धराया

0
34

अहेरी :- वनभूमि पर अवैध रूप से काम करने का आरोप लगाते हुए जब्त किए ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सिरोंचा वनविभाग के राजाराम (खां) उपक्षेत्र के क्षेत्र सहायक महेश जयंतराव धामनगे को एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तेलंगाना निवासी होकर राजाराम (खांदला) परिसर में अपने चाचा की ट्रैक्टर से किसानों के खेत में काम कर रहे थे। तब वनविभाग के दो वनरक्षकों ने वनभूमि पर अवैध रूप से काम करने का आरोप लगाते हुए उनका ट्रैक्टर जब्त किया था।