नागपुर :- अपराध शाखा पुलिस ने पेट्रोलिंग क ेदौरान नंदनवन झोपड़पट्टी, गली नं. 2 में रहनेवाले तुषार काले (24) के घर छापामार कार्रवाई कर प्रबिंधित मोनो काइट कंपनी के लेबलवाले कुल 17 बंडल और मोनोगोल्ड कंपनी के 7 बंडल ऐसे कुल 24 बंडल मांजा मिला. आरोपी से मांजा और मोबाइल ऐसा कुल 54 हजार 5० रू. का माल जब्त किया. आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस को सौंपा गया.








