spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गांजा तस्करी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

– 1.20 किलो गांजा, मोपेड और दो मोबाइल समेत 2 लाख का माल जब्त

नागपुर :- शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच के मादक पदार्थ विरोधी पथक ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र के ताजनगर, टेका इलाके में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और एक मोपेड जब्त की है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के क्राइम ब्रांच का मादक पदार्थ विरोधी पथक इलाके में गश्त कर रहा था। इसी दौरान इस्रार अंसारी के घर के सामने सार्वजनिक सड़क पर एक मोपेड के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ दो मोबाइल फोन और एक मोपेड भी जब्त की। इस तरह कुल जब्त माल की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान अब्दुल रहमान, संदीप उर्फ भुऱ्या लिल्लारे और अतीकुर रहमान मोबीन रहमान अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आर्थिक लाभ के लिए बिक्री के उद्देश्य से गांजा अपने पास रखे हुए थे। इस मामले में पांचपावली पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को जब्त माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए पांचपावली पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

Popular Articles