spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रेलवे स्टेशन पर धराए 306 बेटिकट यात्री

नागपुर :- मध्य रेलवे, नागपुर मंडल प्रशासन ने गुरुवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया. दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक स्टेशन एवं आसपास के परिसर में ये अभियान चला. इसमें कुल 34 टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती की गई. इस दल ने छह घंटे तक चले इस अभियान के दौरान 306 अनियमित यात्रा के प्रकरण दर्ज करके 1 लाख 92 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूल किया. इस तरह, प्रति कर्मचारी औसतन 9 प्रकरण दर्ज होकर 5 हजार 650 रुपए के जुर्माने की वसूली हुई. इतना ही नहीं, स्वच्छता एवं यात्री आचरण नियमों के तहत भी इस दल ने कार्रवाई की. इसके तहत रेल परिसर में कचरा फैलाने के 4 प्रकरण दर्ज करके 400 रुपए की रकम वसूल की गई. वहीं, अनधिकृत बैटरी/लोड (यूबीएल) के 5 प्रकरण दर्ज किए गए. इनमें 1 हजार 510 रुपए की रकम वसूल की गई. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें एवं रेलवे स्टेशन के निर्देशों का पालन कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करे।

Popular Articles