– केंद्र पर कुल 584 छात्र थे पंजीकृत
वाशिम :- श्री मैनागिरी महाराज जूनियर कॉलेज, टो-जुमडाफाटा स्थित केंद्र क्रमांक 0906 में कक्षा 12 वीं के भौतिक विज्ञान के पेपर के दौरान सामूहिक नकल का गंभीर मामला सामने आया है। उड़न दस्ते के निरीक्षण के दौरान पता चला कि 581 विद्यार्थियों ने एक जैसे उत्तर लिखे थे। सोमवार दोपहर 12:30 बजे उड़न दस्ता परीक्षा केंद्र पर पहुंचा। इस केंद्र पर कुल 584 छात्र पंजीकृत थे। केंद्र पर 581 छात्र उपस्थित थे। परीक्षा केंद्र पर केवल 8 सीसीटीवी कैमरे ही शुरू थे। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने पर पता चला कि एक जैसे थे। यह भी पाया अधिकांश विद्यार्थियों के उत्तर गया कि उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर पेन / पेंसिल से निशान लगाए गए थे। इस बीच मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा किया।
इस दौरान एक कर्मचारी परीक्षा केंद्र के आसपास मोबाइल फोन के साथ घूमता पाया गया। अंततः दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। जो आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए जाएंगे। पथक दल के सदस्यों ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उपस्थित 581 छात्रों ने सामूहिक रूप से नकल की थी। इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना है। संबंधित दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की जानकारी शिक्षा विभाग ने दी है।