– रामरतन सारडा मेडिकल हेल्प सोसाइटी और नागपुर नगर जेष्ठ माहेश्वरी सभा का सेवार्थ आयोजन
नागपुर :- रामरतन सारडा मेडिकल हेल्प सोसाइटी और नागपुर नगर जेष्ठ माहेश्वरी सभा की ओर से यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल इंडिया के सहयोग से शहर में पहली बार प्रोस्टेट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में किया गया। यह शिविर विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए आयोजित किया गया। कुल 61 वरिष्ठ नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर के दौरान, सोनोग्राफी, पीएसए परीक्षण, यूरोलॉजी फ्लो टेस्ट किए गए और उसके बाद, विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर समारोह में गोविंद मंत्री, कन्हैयालाल मानधना, श्याम सोनी, दामोदरलाल तोषनीवाल, सुभाष गांधी, मधुसूदन सारडा, प्रकाश चांडक, हरिदास भट्टड, राम अवतार तोतला ने सेवारत सभी डॉक्टरों का सम्मान किया।
यूरोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम पालडीवाल, डॉ. नरेंद्र मोहता, डॉ. योगेश साबू, डॉ. राजेश सोनी, डॉ. स्वानंद चौधरी, डॉ. राहुल साबू ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।
सोनोग्राफी के लिए क्यूरा इमेजिंग एवं गैस्ट्रो क्लिनिक, व्यंकटेश इमेजिंग सेंटर, सारडा इमेजिंग एवं पैथोलॉजी क्लिनिक, न्यू नागपुर स्कैन, गांधी एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड और चांडक रेडियोलॉजी सेंटर की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पूजा चांडक, डॉ. दीपा टावरी, डॉ. मधुसूदन सारडा, डॉ. मिलिंद बुंदाले, डॉ. वर्षा सारडा, डॉ. रमेश गांधी और डॉ. सुरेश चांडक ने सोनोग्राफी की।
इस अवसर पर डॉ. पालडीवाल ने शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा की। डॉ. योगेश साबू, डॉ. राहुल साबू, डॉ. स्वानंद चौधरी और डॉ. राजेश सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक हैं। सभी विशेषज्ञों ने संतुष्टि व्यक्त की और सभी वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी कि उन्हें वर्ष में कम से कम एक बार प्रोस्टेट स्क्रीनिंग अवश्य करवानी चाहिए। सीए अशोक चांडक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर रमेश बंग, पूनमचंद मालू, वसंत सांवल, डॉ. हरीश राठी, शिवदास राठी, सत्यनारायण टावरी, कमल तापड़िया, पुरूषोत्तम मालू, विनोद लाखोटिया, सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य उपस्थित थे।








