– 27 अक्टूबर से मनाया जाएगा सूर्य देव की आराधना का पर्व
नागपुर :- उत्तर भारतीयों के महापर्व छठ महापूजा का आरंभ 27 अक्टूबर से हो रहा है। इस पर्व को शहर में भी उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य व 28 अक्टूबर को उदयाचलगामी सूर्य को बड़ी संख्या में नागरिक अंबाझरी तालाब, गोरेवाडा तालाब, फुटाला तालाब व पुलिस लाइन टाकली के तालाब पर अर्घ्य देकर इस महापर्व पर सूर्यदेव की आराधना करेंगे। इसके लिए जलाशयों पर घाट निर्माण, स्वच्छता, बिजली व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से एस डी आर एफ टीम, अग्निशामक वाहन, पीने के पानी की व्यवस्था व चिकित्सों की उचित व्यवस्था किये जाने का प्रतिवेदन नागपुर शहर आयुक्त को उनके कार्यालय में जाकर दिया गया। यह प्रतिवेदन भारतीय जनता पार्टी नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में आयुक्त को दिया गया। इस अवसर प्रमुख रूप से नागपुर शहर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अखंड भारत विचार मंच के शहर अध्यक्ष दीपक पांडे ,भागवत सिंह खंगार, आमोद राय,सौरभ झा, रूपेश राय, सरदार प्रभाकर ठाकरे, आशीष पाली,नवीन जैन, रोशन रहाटे ,अनंत जगनीत,शशिकांत हरर्डे ,ओम सरोदे ,कमलेश राय सहित अन्य समाज बंधु व पदाधिकारी उपस्थित थे।








