नागपुर १ : श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में राधा अष्टमी पर भगवान का दुग्धाभिषेक आनंद अग्रवाल परिवार ने किया। पूरा मंदिर परिसर फूलों से सजाया गया। पवन झाम, सुभाष झाम, रिम्पू घई, हरीश राठी ने राधाजी के सुमधुर भजन सुनाये। भजन सुन भक्त झूमने लगे।मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि राधाअष्टमी को साल में एक बार राधाजी के चरणों के दर्शन होते हैं।अनेक भक्तों ने चरणों का दर्शन किया। दोपहर 12 बजे राधाजी का प्रागट्य होते ही भक्तों के जय राधारानी की गूंज से परिसर गूंज उठा। राधाजी की आरती के बाद बधाइयां व प्रसाद वितरित किया गया।




