मुंबई :– बॉम्बे हाई कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हाई कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
सुरक्षा एजेंसियों ने हाई कोर्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। डॉग स्क्वाड भी मौके पर भेजी गई है और धमकी की जांच जारी है। फिलहाल कोर्ट परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।




