नागपूर :- विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स की 5वीं कार्यकारिणी सभा का आयोजन शुक्रवार, दि. 26 सिंतबर 2025 को होटल द्वारकामाई, एस टी बस स्टेण्ड के पास, गणेशपेठ, नागपुर में शाम 6.30 बजे से किया गया।
इस कार्यकारिणी सभा में सदस्यों हेतु नागपुर के कृष्णा जयपुरकर (संयुक्त आयुक्त,खाद्य, नागपुर) के साथ खाद्य सुरक्ष नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है।
चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा, सचिव सचिन पुनियानी व कार्यक्रम संयोजक अॅड. निखिल अग्रवाल ने चेंबर के सभी पुर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, चेंबर के संलग्न व्यापार संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों व सदस्यों से अधिक से अधिक मात्रा में इस सभा में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ लेने का निवेदन किया।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सचिन पुनियानी ने दी।








