spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जल्दी निदान से जीवन बच सकता है: वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर के डॉ. सागर भालेराव ने स्तन कैंसर जागरूकता माह का महत्व बताया

नागपुर :- जैसे कि दुनिया भर में ‘स्तन कैंसर जागरूकता माह’ मनाया जा रहा है, और वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर के प्रमुख सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सागर भालेराव ने भारत में बढ़ते स्तन कैंसर के खतरे से निपटने के लिए जल्दी निदान, समय पर इलाज और सही जीवनशैली के बारे में जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला है।

डॉ. भालेराव ने कहा, “स्तन कैंसर कोई मौत की सज़ा नहीं है। जागरूकता, रोकथाम और समय पर निदान से हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि स्तन कैंसर के खिलाफ पहली लड़ाई जागरूकता है, जो न केवल मरीज़ों के लिए, बल्कि उनके परिवार और पूरे समाज के लिए भी ज़रूरी है।

भारत में स्तन कैंसर का बढ़ता खतरा:

भारत में हर साल स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और इससे सबसे अधिक प्रभावित महिलाएँ हैं। डॉ. भालेराव कहते हैं, “ज्यादातर मरीज हमारे पास उस समय आते हैं जब कैंसर काफी आगे बढ़ चुका होता है, तब इलाज के विकल्प सीमित हो जाते हैं और इलाज करना मुश्किल होता है। नियमित जांच और अगर स्तन में गांठ या अन्य बदलाव दिखें तो तुरंत जांच कराना बेहद जरूरी है।”

जागरूकता अभियान और जांच कार्यक्रम:

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर स्तन कैंसर पर केंद्रित जागरूकता अभियान और जांच कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है, ताकि महिलाओं को जल्दी पहचान और रोकथाम संबंधी स्वास्थ्य जांच के बारे में शिक्षित किया जा सके।

रोकथाम के लिए जागरूकता और जीवनशैली का महत्व:

डॉ. भालेराव के अनुसार, सही जीवनशैली स्तन कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “तंबाकू से परहेज, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और तनाव को नियंत्रित करना ये सभी मददगार हो सकते हैं।” वे महिलाओं को नियमित रूप से स्वयं स्तन जांच (ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन) करने और 40 साल की उम्र के बाद या परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर नियमित मैमोग्राफी कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आगे कहा “हमारा मानना है कि रोकथाम ही सबसे अच्छा इलाज है। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं में जागरूकता फैलाना और अत्याधुनिक नैदानिक सुविधाएँ प्रदान करके समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।”

डर और गलतफहमियों को दूर करने की ज़रूरत :

डॉ. भालेराव कहते हैं, “स्तन कैंसर को लेकर समाज में अभी भी डर और गलतफहमियां हैं। कई महिलाएं डर या गलतफहमियों के कारण इलाज में देर कर देती हैं। अब स्तन कैंसर के बारे में खुलकर बात करने और इलाज करा रही महिलाओं को समर्थन देने की जरूरत है। जल्दी निदान से सच में जान बचती है।”

आधुनिक इलाज आशा की किरण:

डॉ. भालेराव ने बताया, वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के माध्यम से निदान से लेकर सर्जरी और पुनर्वसन तक स्तन कैंसर का पूर्ण इलाज किया जाता है। “हमारा उद्देश्य सिर्फ कैंसर का इलाज करना नहीं, बल्कि हर मरीज में आशा और आत्मविश्वास लौटाना है।”

स्तन कैंसर जागरूकता माह के लिए संदेश:

डॉ. भालेराव ने अंत में कहा, “स्तन कैंसर जागरूकता केवल अक्टूबर तक सीमित नहीं है, यह हर दिन की जिम्मेदारी है। सीखें, जांचें और दूसरों को जागरूक करें। अगर जल्दी पहचान की आदत डाल ली जाए, तो कई जीवन बचाए जा सकते हैं।”

डॉ. सागर भालेराव के बारे में:

डॉ. सागर भालेराव वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, नागपुर के प्रसिद्ध सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। उन्हें जटिल कैंसर मामलों का बहुविशयक दृष्टिकोण से इलाज करने के लिए जाना जाता है। वे स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, जल्दी निदान को प्रोत्साहित करने और प्रगत शल्य चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.