spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

“लाड – पागे लागू: अधिसंक्य सफाई कामगारों की ऐतिहासिक जीत”

– “कामगार नेते जम्मू आनंद यांचा कामगारांनी केला सत्कार”

नागपुर :- महानगर पालिका में हजारों अधिसंक्य सफाई कामगारों ने लाड-पागे समिति की सिफारिश लागू किये जाने की ख़ुशी में सैकड़ो सफाई कामगारों ने कामगार नेता भाई जम्मू आनंद का किया सत्कार ! सत्कार सोमवार दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को नागपुर महाननगर पालिका मुख्यालय के प्रागण में किया गया ! ज्ञात रहे कि वर्ष 2019 में महाराष्ट्र सरकार ने एवजदार सफाई कामगारों को नियमित करने के नाम पर नियमित सफाई कामगारों के पदों का निर्माण करने के बजाय 4407 अधिसंक्य सफाई कामगारों के पदों का निर्माण किया! और यह शर्त लगाईं की 20 साल की सेवा पूरा कर ली है उन्हें अधिसंक्य पदों पर नियमित किया जाएगा! महाराष्ट्र सरकार ने उक्त निर्णय दिनांक 20 सितंबर 2019 को लिया था !

वर्ष 2019 से ही नागपुर महानगर पालिका एवजदार कामगार संगठन यह मांग कर रही थी कि अधिसंक्य सफाई कामगारों को भी लाड-पागे समिति की सिफारिशें लागू की जाए ! महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 में नागपुर महानगर पालिका के लिए नया आकृतिबंद मंजूर किया जिसके मुताबिक 4407 नये सफाई कामगारों के पदों का निर्माण घन कचरा विभाग में किया गया और आकृतिबंद में सरकार ने स्पष्ट किया था कि जो तमाम अधिसंक्य सफाई कामगार नये नियमित पदों में समाविष्ट है ! और यह भी स्पष्ट किया गया था की 2019 के बाद जो भी अधिसंख्य पदों पर कार्यरत सफाई कामगार निवृत्ति हो जाता है तो उनके पदों को व्यपगत ना किया जाए !

प्रशासक/आयुक्त अभिजीत चौधरी ने यूनियन के साथ इस मुद्दे पर सविस्तर चर्चा करने के लिए बैठक ली और इस बात पर सहमति बनी कि अधिक संख्या पदों पर कार्यरत सफाई कामगारों को नियमित किया जा सकता है ! अतः प्रशासक/आयुक्त ने 9 सितंबर 2024 को प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार को विस्तारित सिफारिश पत्र भेजा और मान्यता देने के लिए अनुशंसा की ! लेकिन नगर विकास मंत्रालय द्वारा करीब 8 महीने बीत जाने के बावजूद कोई उत्तर न देने पर नागपुर महानगर पालिका एवजदार कामगार संगठन के अध्यक्ष एवं अन्य कामगारों ने मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की और मांग की की अधिक संख्यपदों पर कार्यरत एवजदार सफाई कामगारों को नियमित सफाई कामगारों के पदों में परिवर्तित करने के लिए सरकार की पूर्व अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है !

न्यायालय में दो बार महानगर पालिका के अधिवक्ता ने न्यायालय से उत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा और इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि अधिसंख्य पदों पर कार्यरत सफाई कामगारों को नियमित सफाई कामगारों के पदों में परिवर्तित ना करते हुए भी लाड-पागे समिति लागू करने का निर्णय लिया ! अतः अधिसंख्य पदों पर कार्यरत सफाई कामगारों को लाड – पागे समिति की सिफारिश लागू हो गयी यह ऐतिहासिक विजय तमाम एवजदार एवं अधीसंख्य क सफाई कामगारों के संघर्ष जो पिछले कई वर्षों से नागपुर महानगर पालिका एवजदार कामगार संघटना एवं नागपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एंप्लाइज यूनियन के नेतृत्व में लड़ रही थी ! अतः संघटना प्रशासक/आयुक्त और महाराष्ट्र सरकार का हजारों सफाई कामगारों की ओर से अभिनंदन करती है !

Popular Articles