नई दिल्ली :- एड गुरु पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। 70 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीयूष ने ‘अबकी बार मोदी सरकार’ नारा लिखा था। इसके अलावा, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गाना लिखा था। निधन की जानकारी सुहैल सेठ ने पोस्ट के जरिए दी। पीयूष की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा। पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर में हुआ था। पीयूष पांडे के भाई प्रसून पांडे जाने माने डायरेक्टर और बहन इला अरुण सिंगर और एक्ट्रेस हैं। पीयूष पांडे के पिता एक बैंक में नौकरी करते थे। पीयूष ने कई साल क्रिकेट भी खेला।








