विदर्भ का सबसे बड़ा तुलसी वृंदावन बेलिशॉप श्री शिव मंदिर में आकर्षण का केंद्र

0
43

– 1 नवंबर को सामूहिक तुलसी विवाह का आयोजन

नागपुर :- कामठी रोड, बेलिशॉप स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण बना हुआ है। मंदिर प्रांगण में विदर्भ का सबसे बड़ा तुलसी वृंदावन स्थापित किया गया है, जिसकी चौड़ाई साढ़े तीन फीट और ऊंचाई चार फीट है। वृंदावन पर लगी तुलसी का पौधा मिलाकर इसकी ऊंचाई लगभग सात फीट तक पहुंच गई है।

मंदिर समिति द्वारा इस वृंदावन को आकर्षक रंग-सज्जा व दीपमालाओं से सजाया गया है। श्रद्धालु न केवल तुलसी पूजा कर रहे हैं, बल्कि इस विशाल वृंदावन के पास सेल्फी लेकर भक्ति का स्मरणीय क्षण भी संजो रहे हैं।

तुलसी पूजा का विशेष महत्व कार्तिक मास में बताया गया है। इसी अवसर पर श्री शिव मंदिर समिति द्वारा सामूहिक तुलसी विवाह का आयोजन शनिवार, 1 नवंबर 2025 को शाम 7.30 बजे किया गया है। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आवाहन आयोजन समिति ने किया है।

मंदिर परिसर में स्थित यह वृंदावन विदर्भ में अब तक देखा गया सबसे बड़ा तुलसी वृंदावन माना जा रहा है, जो भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।