spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रायगढ़ से मूंगफली लेकर नागपुर जा रहे ट्रक में लगी आग

– लाखों का माल खाक

लाखनी :- छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ से मूंगफली की बोरियां लेकर नागपुर जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से वाहन समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया। यह घटना रविवार, 2 नवंबर की मध्य रात रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर खुटसावरी मोड़ पर हुई। इस घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बचाया गया। बता दें कि, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से मूंगफली की बोरियां लेकर नागपुर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी-04/एनएक्स-1918 के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में भीषण आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलने से ट्रक और माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं, चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर खुटसावरी मोड़ पर घटित हुई। वाहन चालक मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई ग्राम निवासी चालक दीपक श्रीराम पिंजारे (26) बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने की घटना का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग

के कारण राष्ट्रीय महामार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर जांच शुरू की। आग की भयावहता के कारण ट्रक में भरी मूंगफली की बोरियां भी पूरी तरह जल गईं। आधी रात को जलते इस ट्रक का दृश्य भयावह था। घटना की सूचना मिलते ही भंडारा से अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

शार्ट सर्किट का अंदेशा

आधी रात के अंधेरे में इस ट्रक को जलते हुए और आग का भीषण नजारा देखकर इलाके के नागरिक और यात्री स्तब्ध रह गए। चालक की सूझबूझ से जनहानि टाली गई। चालक ने वाहन सड़क के किनारे कर दिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.