spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ताला तोड़कर 1.50 लाख की चोरी

नागपुर :- अजनी के भगवान नगर इलाके के एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी नगदी और गहनों सहित 1 लाख 50 हजार से अधिक का सामान चुराकर ले गए. यह घटना बुधवार को सुबह 6.30 बजे से शनिवार 22 नवंबर की सुबह 10 बजे के बीच हुई. फरियादी गली नंबर 4 के केशव मुरे (65) है. बुधवार को सुबह 6.30 बजे भुरे परिवार रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम के लिए गुजरात गया था. इसके बाद अज्ञात आरोपी ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर बेडरूम की अलमारी से नगदी 96 हजार और गहने चुराए. अजनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया.

Popular Articles